Mahindra XUV400:- महिंद्रा ने पेस किया पहली दमदार इलेक्ट्रिक SUV चौकाने वाले फीचर्स के साथ जाने क्या है कीमत
(Mahindra & Mahindra) ने भारत के मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 को पेश कर दिया है । जिसकी सभी को बहुत दिनों से इंतजार था, इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमतों के बारे मे भी बताया गया है।अच्छी बात यह है कि यह इलेक्ट्रिक SUV कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 पर आधारित है। Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक कार का टक्कर भारत के बाजार में Tata Nexon EV जैसी कारों से होगा।जो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। आइए जानते हैं इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 में क्या फीचर्स और ड्राइविंग रेंज मिलते हैं।
Mahindra कंपनी की XUV400 कितने रंगों मे आती है आइये देखते है
यह इलेक्ट्रिक SUV पांच अलग-अलग रंगों मे उपलब्ध है, जो हैं - आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू, सैटिन कॉपर के दोहरे टोन विकल्प के साथ। Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV कार के रंग विकल्प है।
ताकत और गति
XUV400 इलेक्ट्रिक SUV में PSM इलेक्ट्रिक मोटर 147 hp का लगा है जो अधिकतम ताकत और 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Mahindra XUV400 की अधिकतम गति 150 kmph है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड हैं जो इसके ताकत और स्टीयरिंग फील को बदल देते हैं। XUV400 इलेक्ट्रिक SUV 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की गति पकड़ सकती है।
बैटरी और चार्जिंग
XUV400 इलेक्ट्रिक SUV की बैटरी कैपेसिटी 39.4 kWh है और बैटरी IP67 वाटर प्रूफ और धूल-प्रूफ है। बैटरी के लिए एक कूलर और एक हीटर भी दिया गया है और इसकी बैटरी भारत मे ही तैयार की जाती है।
ड्राइविंग रेंज
Mahindra XUV400 एक बार फुल चार्ज करने पर रेंज 456 किमी है।
Mahindra XUV400:- आतंरिक सुबिधाये
Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV में 17.78 सेमी का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो apple कार प्ले और android ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूसेंस प्लस एप भी दिया गया है जो 60 से ज्यादा मोबाइल एप फीचर्स को कनेक्ट करने की वयवस्था दिया है। और ऑटो हैडलैंप, smart watch connectivity, और भी कई सुविधाएं है।
सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा के लिहाज से, इस इलेक्ट्रिक SUV को सुरक्षा के रूप में 6 एयरबैग, ऑल-राउंड डिस्क ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज मिलेंगे।
Mahindra XUV400:-कीमत
Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक कार दो वैरिएंट्स - EC और EL में उपलब्ध होगी। महिंद्रा XUV400 EV की कीमत 15.99 लाख रुपये और 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। वाहन निर्माता ने बताया है कि यह इलेक्ट्रिक कार की इंट्रोडक्ट्री कीमत है जो पहली 5,000 बुकिंग के लिए रखा गया है। बाद मे इनकी कीमतों मे बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है। कंपनी का कहना है कि लॉन्च के एक साल के अंदर XUV400 की 20,000 यूनिट सेल करने की उम्मीद है।




