मधुमेह के बोझ तले दब रहा भारत: डॉक्टर बोले—फास्ट फूड और आराम बन रहा है कारण

मधुमेह के बोझ तले दब रहा भारत: डॉक्टर बोले—फास्ट फूड और आराम बन रहा है कारण 
diabetes

भारत आज विश्व भर में तेजी से बढ़ते मधुमेह के लिए चिंता का केंद्र बन गया है। डायबिटीज सिर्फ
एक बीमारी नहीं, बल्कि एक आर्थिक बोझ भी बनती जा रही है, जिसका असर परिवारों से लेकर
देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर दिखाई दे रहा है।

भारत में डायबिटीज (मधुमेह) क्यों बढ़ रही है?

डॉक्टर्स के अनुसार इसके तीन बड़े कारण सामने आए हैं:

1. फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड का बढ़ता सेवन
fast-food

आजकल लोग घर के खाने की जगह फास्ट फूड, पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज,सॉफ्ट ड्रिंक और पैकेट बंद खाने का अधिक सेवन कर रहे हैं। ये सभी खाने में स्वादिष्ट हैं, लेकिन शरीर के लिए नुकसानदायक।
इनमें मौजूद हाई कैलोरी, शुगर और ट्रांस-फैट इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाते हैं, जो डायबिटीज को जन्म देता है।

2. सुस्त लाइफस्टाइल
Lifestyle

घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना मोबाइल, लैपटॉप और ऑफिस कल्चर ने लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम कर दी है।मोटापे को बढ़ा रहा है। मोटापा मधुमेह का एक प्रमुख कारण है।

“हर दिन कम से कम 30 से 45 मिनट की वॉक या एक्सरसाइज न करने से डायबिटीज का खतरा दोगुना हो जाता है।”

3. जागरूकता की कमी
awareness

कई लोगों को यह समझ ही नहीं है कि डायबिटीज धीरे-धीरे शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित कर सकती है।

इसे भी पढ़े:- वक़्त का कर्ज़, Debt Of Time

मधुमेह और आर्थिक बोझ

मधुमेह के इलाज में सिर्फ दवाइयां ही नहीं, बल्कि टेस्ट, डाइट, इंसुलिन, और अस्पताल विज़िट जैसे कई खर्चे शामिल होते हैं।

घरेलू स्तर पर बोझ

  • दवाइयों पर हर महीने हजारों रुपये खर्च

  • खान-पान में बदलाव

  • नियमित जांच और स्वास्थ्य मॉनिटरिंग

यह खर्च आम आदमी के बजट को प्रभावित करता है।

चिकित्सा में देरी से पैसों का खर्च ज्यादा

आर्थिक बोझ बढ़ने का एक और बड़ा कारण यह है कि लोगों को अपनी बीमारी का पता बहुत देर से चलता है। अक्सर मरीज डॉक्टर के पास तब जाते हैं जब  मधुमेह की वजह से शरीर में अन्य जटिल स्थिति शुरू हो जाती हैं।

जब बीमारी बढ़ जाती है, तो यह शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती है:

  • आंखों की रोशनी पर असर
  • दिल की बीमारियां
  • नसों को नुकसान
  • किडनी की समस्याएं

इन गंभीर बीमारियों के इलाज की कीमत बहुत ज्यादा होती है। प्राइवेट अस्पतालों के खर्च

और जीवनभर चलने वाली दवाइयों का बिल परिवारों की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ देता है।

डॉक्टर क्या कहते हैं?

Walking

डॉक्टरों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जीवन शैली में बदलाव नहीं किया गया तो अगले कुछ वर्षों में मधुमेह भारत की सबसे महंगी बीमारियों में शामिल हो जाएगी।

इसे भी पढ़े:- इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है,? What Is Intraday Trading In Hindi

उनके अनुसार:

  • फास्ट फूड कम करें

  • शुगर और जंक फूड अवॉयड करें

  • हर दिन चलना और एक्सरसाइज जरूरी

  • समय-समय पर चेकअप कराएं

कैसे बचा जा सकता है?
Healthy Food

  • संतुलित आहार अपनाएं
  • फल, हरी सब्ज़ियां, दालें और फाइबर वाली चीज़ें खाएं।
  • फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं
  • दिन में कम से कम 7,000–10,000 कदम चलने की कोशिश करें।

  • शुगर और पैकेज्ड फूड कंट्रोल करें
  • Soft drinks, sweets, bakery food कम करें।

  • स्ट्रेस कम करें और नींद पूरी लें

Previous Post Next Post